बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ लगाई 'भ्रष्टाचार की होली'

दिल्ली में लगाई 'भ्रष्टाचार की होली', बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जलाए केजरीवाल के पुतले


 
EDने उत्पाद शुल्क नीति मामले में दायर आरोपपत्रों में कई बार नाम आने पर केजरीवाल को गिरफ्तार  कर लिया है। आम आदमी पार्टी 

के खिलाफ रविवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। 
और केजरीवाल का पुतला जलाया केजरीवाल 21 मार्च से जेल में बंद हैं।आज शाम को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने  "भ्रष्टाचार की होलिका" का आयोजन किया है।एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें राज्य भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा  कई पार्टी कार्यकर्ताओं को केजरीवाल का एक पुतला देखा जा सकता है।केजरीवाल को इस्तिफा देने जैसे नारे लगाते हुए भी सुना जा सकता है।सचदेवा ने news चैनल एएनआई से बात करते वक्त कहा, प्रत्येक दिल्लीवासी को केजरीवाल मुक्त सरकार, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की कामना करनी चाहिए।और कहा, ''केजरीवाल को अपने देश की परवाह नहीं है। उन्होंने सिर्फ अपने परिवार और अपनी जेब का ख्याल रखा है, वही बीजेपी नेता प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ईडी ने केजरीवाल जी को नौ समन भेजे, इसके बाद भी उन्होंने सवालों का जवाब देना जरूरी नहीं समझा, कानून सबके लिए समान है और केजरीवाल लगातार कानून का उल्लंघन कर रहे थे। जांच एजेंसी द्वारा दायर आरोपपत्रों में कई बार केजरीवाल का नाम आने के बाद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने मामले में केजरीवाल को आठ बार तलब किया था, लेकिन वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। वही आप कार्यकर्ताओं द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी  दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया गया। 


No comments:

Powered by Blogger.